SHS_2026_Shramdaan
इस अभियान के बारे में
नगर पालिका सूरजपुर द्वारा 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ (1 दिन, 1 घंटा, एक साथ) महा-श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, उद्यानों और मोहल्लों में व्यापक सफाई अभियान चलाकर कचरा मुक्त शहर का निर्माण करना है। इस विशेष अवसर पर नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिधियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से सुबह निर्धारित समय पर एक घंटे का समय निकालकर अपने-अपने वार्ड व आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान करने की अपील की है, जिससे सामूहिक सहयोग से पूरे सूरजपुर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।