स्वच्छता ही सेवा संकल्प के तहत सेवा ज्योति यात्रा/मशाल रैली का आयोजन
इस अभियान के बारे में
आज दिनांक 07.10.2026 को सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा पुराना कृषि उपज मंडी परिसर से गांधी मैदान तक सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान स्वच्छता, जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया। सेवा ही संकल्प की भावना के साथ आयोजित इस यात्रा ने नागरिकों में आपसी सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नगर के विकास में सहभागिता का संदेश दिया।