SEWA JYOTI YATRA NAGAR PANCHAYAT UTAI
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत उतई में “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश नागरिकों तक पहुँचाया गया तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया गया। सेवा ज्योति एवं मशाल के साथ आयोजित रैली में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान नागरिकों को स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।