SEWA JYOTI YATRA NAGAR PANCHAYAT PATAN
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत पाटन में “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सेवा ज्योति/मशाल के साथ रैली एवं स्थानीय सहभागिता के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं जिम्मेदार नागरिकता के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।