SAFAI MITRA SUKSHA SHIVIR PATAN
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत पाटन द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE), स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने, सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने तथा अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।