स्वच्छता के लिए जनभागीदारी
इस अभियान के बारे में
स्वच्छता के लिए जनभागीदारी का उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर शहर के निर्माण में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्वच्छता केवल शासन एवं नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं जिम्मेदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसके अंतर्गत नागरिकों, स्वच्छता मित्रों, स्वच्छता दीदियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ा जाता है। स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जनजागरूकता कार्यक्रम, कचरा पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में “स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी” की भावना विकसित करना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।