Swachh Bharat Diwas
इस अभियान के बारे में
स्वच्छ भारत दिवस महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, उचित कचरा निपटान एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से “स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है” का संदेश दिया जाता है।