SEWA SETU SHIVIR
इस अभियान के बारे में
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नगर पंचायत उतई में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।