सेवा सेतु अभियान 2026
इस अभियान के बारे में
सेवा सेतु अभियान 2026 अंतर्गत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने हेतु बहु-योजना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद् कार्यालय, सुकमा में तथा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को बांगी समाज भवन, सुकमा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं आवश्यक कार्यवाही की सुविधा नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। समय: प्रातः 09:00 बजे से स्थान: • 09 अक्टूबर – नगर पालिका परिषद् कार्यालय, सुकमा • 10 अक्टूबर – बांगी समाज भवन, सुकमा