SEWA MERA YOGDAAN
इस अभियान के बारे में
“सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत नगर पंचायत उतई द्वारा शीतला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां सामूहिक सहभागिता से की जाएंगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय, अभियंता महोदय, PIU टीम, स्वच्छता प्रभारी एवं सभी 15 वार्डों के माननीय पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।