जल स्त्रोतों की सफाई
इस अभियान के बारे में
सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 अंतर्गत दिनांक 23.09.2026 नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 11 फोकट पारा तालाब मे नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाना है । शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तालाब परिसर एवं जलभराव क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जा रहा है । जिससे तालाब का स्वरूप स्वच्छ एवं व्यवस्थित हों नगर पंचायत बसना द्वारा नागरिकों से अपील है कि तालाब में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट न डालें और इस ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें। “ऐतिहासिक धरोहर हमारी पहचान है, इसकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बसना के निर्माण में अपना योगदान दें।