स्वच्छता श्रमदान
इस अभियान के बारे में
01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे "स्वच्छता ही सेवा" एवं सेवा ही संकल्प के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्वच्छता कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाना है, ताकि 'स्वच्छ भारत, विकसित भारत' का संकल्प पूरा हो सके। इसके तहत CTU रूपांतरण, प्लॉगिंग ड्राइव, श्रमदान, और व्यापक जनभागीदारी जैसी मुख्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।