स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत रामसागरपारा वार्ड के रामसागरी पार्क / तालाब के पास श्रमदान कार्य
इस अभियान के बारे में
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत रामसागरपारा वार्ड स्थित रामसागरी पार्क एवं तालाब के आसपास स्वच्छता श्रमदान अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पार्क एवं तालाब परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास बिखरे कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से निपटान किया जाएगा। स्वयंसेवकों हेतु निर्देश: सभी स्वयंसेवक निर्धारित समय पर रामसागरी पार्क/तालाब परिसर में उपस्थित हों। श्रमदान के दौरान दस्ताने, मास्क एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री का उपयोग करें। गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करें। तालाब के पानी में उतरकर या किनारे के जोखिमयुक्त स्थानों पर जाकर सफाई न करें। कांच, धारदार वस्तुओं एवं अन्य जोखिमयुक्त कचरे को हाथ से न उठाएं। पार्क एवं तालाब परिसर की हरियाली और सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करें। श्रमदान के पश्चात एकत्रित कचरे का निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निपटान सुनिश्चित करें। सभी स्वयंसेवक आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ अभियान में सहभागिता करें।