स्वछता ही सेवा 2026 अंतर्गत बिलाई माता मंदिर परिसर के पास श्रमदान कार्य
इस अभियान के बारे में
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत बिलाई माता मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाए रखना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान के दौरान कचरा एवं अपशिष्ट एकत्र कर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से निपटान किया जाएगा। स्वयंसेवकों हेतु निर्देश: सभी स्वयंसेवक निर्धारित समय पर बिलाई माता मंदिर परिसर में उपस्थित हों। श्रमदान के दौरान दस्ताने, मास्क एवं आवश्यक सुरक्षा सामग्री का उपयोग करें। कचरे को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करें। कांच, धारदार वस्तुओं एवं अन्य जोखिमयुक्त कचरे को हाथ से न उठाएं। मंदिर परिसर की धार्मिक एवं सार्वजनिक गरिमा का विशेष ध्यान रखें। प्लास्टिक एवं अन्य प्रतिबंधित/एकल-उपयोग सामग्री के उपयोग को हतोत्साहित करें। श्रमदान के दौरान स्वच्छता का संदेश नागरिकों एवं श्रद्धालुओं तक पहुंचाएं। अभियान समाप्ति के बाद कार्यस्थल को पूर्णतः स्वच्छ एवं व्यवस्थित सुनिश्चित करें। सभी स्वयंसेवक आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करें।