SHS_2026 shramdan
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत वाड्रफनगर के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत आगामी 3 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। आप सभी से सविनय अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वच्छता अभियान में अपना अमूल्य योगदान (श्रमदान) दें एवं अपने नगर कार्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहभागी बनें।