Safai mitra suraksha shivir
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत वाड्रफनगर के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सफाई मित्रों को सूचित किया जाता है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1 अक्तूबर को नगर पंचायत वाड्रफनगर कार्यालय परिसर में एक विशेष "सफाई मित्र सुरक्षा शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हमारे अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता योद्धाओं (सफाई मित्रों) के स्वास्थ्य की जांच, सुरक्षा उपकरणों का वितरण एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करना है, अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस शिविर में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं और हमारे सफाई मित्रों के सम्मान व सुरक्षा में अपना सहयोग दें।