Swachhata Bharat Diwas Wadrafnagar
इस अभियान के बारे में
नगर पंचायत के समस्त नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि 2 अक्तूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर "स्वच्छ भारत मिशन" के अंतर्गत हमारे परिसर में एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 अक्तूबर को प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होगा, अतः आप सभी नगरवासियों से सविनय अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें और अपने मंदिर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहभागी बनें।