सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर
इस अभियान के बारे में
नगर पालिका परिषद् जशपुर नगर द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों (सफाई मित्रों) के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन दिनांक 30.09.2026 को किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच करना और उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।