SEWA MERA YOGDAAAN
इस अभियान के बारे में
“सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन द्वारा ओगर तालाब परिसर में वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस अभियान के तहत तालाब परिसर की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य सामूहिक सहभागिता से किया जाएगा। इस विशेष अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय, अभियंता महोदय, PIU टीम, स्वच्छता प्रभारी एवं सभी वार्डों के माननीय पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है। आइए, एक साथ मिलकर श्रमदान करें और ओगर तालाब को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता का प्रेरणादायक केंद्र बनाएं।