सफ़ाई श्रमदान
इस अभियान के बारे में
आज दिनांक 17.09.2026 को नगर पालिका परिषद कांकेर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण के उद्देश्य से *“सेवा संकल्प अभियान ” का शुभारंभ आज ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन*, में विधायक महोदय और कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान किया गया। एवं स्वच्छता शपथ लिया गया अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां, जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी संदेशों का प्रसार किया गया । इस दौरान स्कूल के बच्चों एवं नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, 4 डस्टबिन कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक महोदय श्री आशाराम नेताम कलेक्टर महोदय श्री कुंदन कुमार एवं जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद कांकेर के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।